
डायपर बनाने वाली कंपनी जलकर हुई खाक, भयंकर आग से थर्राया अहमदाबाद, देखें वीडियो
वीडियो डेस्क। गुजरात के साणंद के जीआईडीसी में सुबह 9 बजकर 30 मिनट के करीब यूनिचार्म कंपनी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया। इस कंपनी में डायपर बनाने का काम किया जाता है। आग इतनी भयंकर थी कि 2 किलोमीटर तक धुंआ देखा गया वहीं कंपनी पूरी तरह जल कर खाक हो चुकी है।
वीडियो डेस्क। गुजरात के साणंद के जीआईडीसी में सुबह 9 बजकर 30 मिनट के करीब यूनिचार्म कंपनी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया। इस कंपनी में डायपर बनाने का काम किया जाता है। आग इतनी भयंकर थी कि 2 किलोमीटर तक धुंआ देखा गया वहीं कंपनी पूरी तरह जल कर खाक हो चुकी है। आग को काबू में लाने के लिए अहमदाबाद के आसपास से 20 फायर स्टेशनों की दमकल टीमें घटनास्थल पहुंचीं।
इस संबंध में एडिशनल चीफ फायर ऑफिसर राजेश भट्ट ने बताया कि आग बहुत ही विकराल है। एएमसी और आसपास के इलाकों से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया है। आग इतनी विकराल थी कि दो किलोमीटर दूर तक धुएं के गुबार देखे गए। माना जा रहा है कि आग से फैक्टरी पूरी तरह जल गई है।