
हथिनी और गाय के बाद अब तेंदुए के साथ बर्बरता, दांत तोड़े, नाखून निकाले और उतारा मौत के घाट
वीडियो डेस्क। पहले गर्भवती हथिनी फिर मासूम गाय और अब कमजोर और भूखे तेंदुए के साथ बर्बरता। ये वीडियो देखकर आप यही कहेंगे कि क्या होता जा रहा है इंसान। असम के गोरचुक के काथाबाड़ी इलाके में कुछ लोगों ने जाल डालकर एक तेंदुए को फंसा लिया।
वीडियो डेस्क। पहले गर्भवती हथिनी फिर मासूम गाय और अब कमजोर और भूखे तेंदुए के साथ बर्बरता। ये वीडियो देखकर आप यही कहेंगे कि क्या होता जा रहा है इंसान। असम के गोरचुक के काथाबाड़ी इलाके में कुछ लोगों ने जाल डालकर एक तेंदुए को फंसा लिया। जिसके बाद तेंदुए के साथ बर्बरता की हद पार की गई। भीड़ ने तेंदुए की जमकर लाठियों से पिटाई कर मार डाला। लेकिन इतने पर भी इन लोगों का मन नहीं भरा तो पत्थर से तेंदुए के दांत तोड़ दिए उसके नाखून निकाल दिए। जिसके बाद उसे हवा में उठाते हुए पूरे शहर में घुमाया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।