दूल्हे से आधी हाइट की दुल्हन... वरमाला डालते समय जो हुआ, जबरदस्त है वो सीन, देखें Video

सोशल मीडिया पर दूल्हा दुल्हन के कई वीडियो वायरल होते हैं। ये वीडियो आपको हैरान कर देगा जहां दूल्हे की लंबाई से दुल्हन परेशान हो गई। वरमाला डालने के लिए दुल्हन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। देखिए ये वीडियो 

Share this Video

वीडियो डेस्क। सोशल मीडिया पर शादी के और दूल्हा-दुल्हन के कई वीडियो आपने देखे होंगे। कहीं दुल्हन की शरारत तो कभी दूल्हे के ताव के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर हाथों में वरमाला लेकर खड़े हैं। दूल्हा 6 फुट का है तो दुल्हन 4 फुट की दिखाई दे रही है। वरमाला डालने के लिए दुल्हन को इतनी मशक्कत करनी पड़ेगी ये कभी नहीं सोचा था। दूल्हे की हाइट दुल्हन से काफी ज्यादा थी जिसकी वजह से दुल्हन को उसके गले में जयमाला पहनाने में काफी मुश्किलें आईं। दुल्हन ने उचक उचक कर बड़े ही ढंग से माला पहनाई। जयमाला का यह अनोखा नजारा देख मैरिज हॉल में अलग ही माहौल बन गया। दुल्हन ने वरमाला भी डाल दी। 

Related Video