
दिल्ली में दिन दहाड़े फायरिंग, फिल्मी स्टाइल में पिस्तौल लेकर शोरूम में घुसे बदमाश...CCTV में कैद हुई वारदात
बदमाशों ने शोरूम को टारगेट करके यह फायरिंग 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के लिए की गई थी। शोरूम मालिक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। दिल्ली में फायरिंग का मामला सामने आया है
वीडियो डेस्क। दिल्ली में दिन दहाड़े फायरिंग का मामले सामने आया है जहां बदमाशों ने रंगदारी के लिए शोरूम के मालिक धमकाया। मामला बवाना थाना क्षेत्र के दरियापुर का है। शनिवार दोपहर 2 बजे दो बदमाश बाइक पर सवार होकर आते हैं और फिर फिल्मी स्टाइल में शोरूम के बाहर फायरिंग करते हैं। सीसीटीवी कैमरे में ये पूरी घटना कैद हो गई। बदमाशों ने शोरूम को टारगेट करके यह फायरिंग 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के लिए की गई थी। शोरूम मालिक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
