अमेठी: घर पहुंची मां तो फंदे से लटक रहा था बेटे का शव, मृतक की जेब से सिंदूर की डिब्बी हुई बरामद, उठे कई सवाल

अमेठी में घर के अंदर एक बेटे का शव लटकता हुआ पाया गया। मृतक की जेब से सिंदूर की डिब्बी, नगदी, गाड़ी की चाभी भी बरामद हुई। मृतक राहुल वर्मा के घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है।

Share this Video

अमेठी जनपद के संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गजियापुर मजरे रामगढ़ गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के ही 18 वर्षीय युवक राहुल वर्मा पुत्र इंद्रपाल वर्मा की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकती पाई गई। मृतक युवक 3 अक्टूबर से गायब था। जिसकी तलाश घरवाले कर रहे थे। हालांकि काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। इसी बीच गांव के बाहर बने उसी के पक्के मकान के अंदर राहुल की लाश लटक रही है।

घर वालों ने बताया कि गांव के बाहर वह मकान बना हुआ था उसमें अभी कोई रहता नहीं था और वहां ताला लगा हुआ था। आज सुबह जब राहुल की मां अपने उस घर में जाने के लिए गई तो देखा कि दरवाजे की कुंडी लगी हुई है और ताला टूटा हुआ है। जैसे ही वह अंदर पहुंची उसके होश उड़ गए उसका 18 वर्षीय पुत्र राहुल कमरे की छत से लटकता हुआ दिखाई पड़ा। शोर और आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। मृतक राहुल की मां अमरावती ने बताया कि उसके घर में सीढ़ी नहीं थी पता नहीं कहां से सीधी कमरे में आ गई है और कमरे का ताला भी टूटा हुआ है। ऐसे में उन्होंने बताया कि उसके बेटे की हत्या की गई है। राहुल के पैंट की जेब से कुछ रुपया, मोटरसाइकिल की चाबी, तंबाकू और सिंदूर की डिब्बी बरामद हुई। 

Related Video