BJP में शामिल हुई अपर्णा यादव, भाजपा प्रवक्ता बोले- जो परिवार नहीं संभाल सकता वह प्रदेश क्या संभालेगा

यूपी विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha chunav 2022) से पहले अपर्णा यादव के भाजपा ज्वाइन करने पर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने बड़ी प्रतिक्रिया दी।

/ Updated: Jan 19 2022, 05:53 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha chunav 2022) से पहले अपर्णा यादव के भाजपा ज्वाइन करने पर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने बड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होने कहा कि जो परिवार नहीं संभाल सकता वह प्रदेश क्या संभालेगा, पिछले चुनाव में पिता से अध्यक्ष पद छीना, चाचा को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया और इस चुनाव में परिवार की छोटी बहू अपर्णा यादव पार्टी छोड़कर भाजपा में आ गई क्योंकि वह भी जानती है महिलाओं का सम्मान केवल भाजपा में है।

अपर्णा यादव के भाजपा ज्वाइन करने पर बोले अखिलेश 
अपर्णा यादव के भाजपा ज्वाइन करने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि सबसे पहले मैं बधाई और शुभकामनाएं दूंगा। नेता जी ने उन्हें बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन समझ नहीं आया। रहा सवाल टिकट का तो वह क्षेत्र की जनता तय करेगी। सपा ने जिनको भी जोड़ा है उनका जनाधार है। सपा का कोई भी मुकाबला नहीं कर सकता है। बीजेपी के कई लोग अभी भी हमारे संपर्क में हैं।