Lucknow: लड़ाई सुलझाने पहुंचे पुलिसकर्मी पर हमला, दबंग ने काटा कान, देखें वीडियो

लखनऊ में बुधवार रात दो पक्षों के विवाद की सूचना पर डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को देखकर दबंगों ने आपसी झगड़ा छोड़कर पुलिसकर्मियों से ही झगड़ना शुरू कर दिया। उसी दौरान दबंगों की टीम के किसी साथी ने एक पुलिसकर्मी का कान अपने दांतों से काट लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
 

/ Updated: Dec 09 2021, 01:47 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

लखनऊ: राजधानी लखनऊ (Lucknow) में बुधवार देर शाम ठाकुरगंज इलाके में दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही थी, उसी दौरान सूचना पाकर मामला सुलझाने मौके पर पुलिसकर्मी पहुंच गए। पुलिस को देखकर दबंगों ने आपसी विवाद छोड़कर पुलिसकर्मियों से झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसी बीच दबंगों के साथी ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी का कान काट कर उसे घायल कर दिया। घायल पुलिसकर्मी का इलाज कराकर लखनऊ पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस, दबंग ने काटा कान
पूरा मामला लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र का है। जहाँ बालागंज चौकी के अंतर्गत आने वाले हुसैनबाड़ी के पास दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। बढ़ते विवाद की सूचना डायल 112 को दी गई। जहाँ मौके पर पीआरवी पुलिस के कुछ पुलिसकर्मी पहुंच गई। पुलिसकर्मियों को देखकर अपना झगड़ा छोड़कर सूचना पर पहुंचे सिपाही राहुल और होमगार्ड नितिन त्रिपाठी से ही दबंग झगड़ा करने लगे। उसी दौरान आपे से बाहर होकर एक युवक ने पीआरवी पुलिस के सिपाही राहुल का कान दांत से काट लिया। 

जांच में जुटी पुलिस जल्द होगी गिरफ्तारी
सिपाही का कान काटने के बाद सिपाही के खून बहने लगा। हालात बिगड़ते देख आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं, घायल सिपाही को तत्काल अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस टीम ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सिपाही पर हमला करने वाले आरोपियों की तेजी से तलाश की जा रही है। जल्द की गिरफ्तारी होगी।