अयोध्या में भव्य दीपोत्सव, पीएम मोदी ने रामलला विराजमान के आगे जलाए दीप

पीएम मोदी ने खुद अपने हाथों से दीप जलाए और चारों भाइयों की आरती की। देखिए दीपावली से एक दिन पहले राम की नगरी अयोध्या का भव्य नजारा। पीएम मोदी अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल होने के लिए राम की नगरी में पहुंचे हैं
 

Share this Video

वीडियो डेस्क।  रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जब 17 लाख दीपों से सरयू के घाट जगमग करेंगे तो अयोध्या नगरी एक और कीर्तिमान स्थापित करेगी। पीएम मोदी भी अयोध्या के इस भव्य नजारे को करीब से देखने के लिए खुद राम की नगरी में पहुंचे हैं। सबसे पहले उन्होंने मंदिर निर्माण का जायजा लिया। उसके बाद रामलला विराजमान की पूजा की। पीएम मोदी ने खुद अपने हाथों से दीप जलाए और चारों भाइयों की आरती की। देखिए दीपावली से एक दिन पहले राम की नगरी अयोध्या का भव्य नजारा। 

Related Video