BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा की बैठक से पहले भाजपा नेता ने काटा हंगामा
विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को यूपी दौरे पर आ रहे हैं। पहले वह आगरा पहुंचेंगे। यहां विधानसभा के पदाधिकारियों से चुनाव पर चर्चा करेंगे। इसके बाद बरेली में डोर-टु-डोर चुनाव कैंपेन करेंगे। नड्डा पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे और जीत का मंत्र देंगे।
आगरा: भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज आगरा का दौरा करने वाले थे, लेकिन उनकी बैठक से पहले ही वहां हंगामा हो गया। वहां हाथरस की सादाबाद से आए भाजपा नेता ने जमकर काटा हंगामा। उन्होंने सादाबाद से रामवीर उपाध्याय को टिकट देने का विरोध किया साथ ही उन्होंने भाजपा के बड़े नेताओं पर पक्षपात का आरोप भी लगाया। बता दें भाजपा नेता ने अपनी बेटी के लिए टिकट की मांग की थी। उनका कहना है कि यह 5 साल से क्षेत्र में काम कर रहे थे।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source