कांग्रेस नेता पूनम पंडित ने योगी के बुलडोजर पर दिया बड़ा बयान, दिल्ली में हुई कार्रवाई का उठाया मुद्दा

कांग्रेस नेता पूनम पंडित धर्म नगरी वृंदावन पहुंचीं। यहां उन्होंने बांके बिहारी मंदिर में दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस दौरान पूनम पंडित ने कहा कि पूरे देश में बेरोजगारी-महंगाई तेजी से बढ़ रही है। लोगों में जो प्यार है, वह दूर होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा का बुलडोजर केवल गरीबों के लिए है। वह बुलडोजर केवल भारतीय जनता पार्टी का है। 

/ Updated: Apr 27 2022, 11:44 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मथुरा : कांग्रेस नेता पूनम पंडित धर्म नगरी वृंदावन पहुंचीं। यहां उन्होंने बांके बिहारी मंदिर में दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस दौरान पूनम पंडित ने कहा कि पूरे देश में बेरोजगारी-महंगाई तेजी से बढ़ रही है। लोगों में जो प्यार है, वह दूर होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा का बुलडोजर केवल गरीबों के लिए है। वह बुलडोजर केवल भारतीय जनता पार्टी का है। 

भारतीय जनता पार्टी जहां चाहती है, बुलडोजर वहीं चलता है. गरीबों की बस्तियां उजाड़ी जा रहीं हैं। उनके घर उजाड़े जा रहे हैं। कुछ नेता हैं जिनके घर पर भाजपा को अतिक्रमण दिखाई नहीं दे रहा है। अगर अतिक्रमण गलत है तो वह सबके लिए गलत होना चाहिए। केवल विशेष लोगों के लिए गलत नहीं होना चाहिए। 

पूनम पंडित ने कहा कि वह बांके बिहारी मंदिर आई हैं। देश में आज हर ओर अराजकता है। उन्होंने भगवान से देश में शांति सद्भाव बनाए रखने की प्रार्थना की है। उन्होंने दिल्ली मामले को ध्यान में रखते हुए कहा कि देश में कई जगहों पर इस तरह की घटनाएं होती रहतीं हैं। इसलिए उन्होंने भगवान से शांति की अपील की है। उन्होंने कहा कि वह गरीबों के लिए हमेशा लड़ती रहेंगी। 

Read more Articles on