अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कांग्रेस का महिला मार्च, लखनऊ की सड़कों पर उतरीं महिलाओं में दिखा उत्साह

लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day 2022) पर कांग्रेस की तरफ से मार्च निकाला गया। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने मार्च का नेतृत्व किया। ये मार्च बेगम हजरत महल चौराहे से ऊदा देवी चौराहा होते हुए जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा के पास समाप्त हुआ।

/ Updated: Mar 08 2022, 05:34 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day 2022) पर कांग्रेस की तरफ से मार्च निकाला गया। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने मार्च का नेतृत्व किया। ये मार्च बेगम हजरत महल चौराहे से ऊदा देवी चौराहा होते हुए जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा के पास समाप्त हुआ। इस दौरान कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता पूरे जोश में नजर आयीं। यहां 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' के नारे लगाए गए. रास्ते में गुलाबी रंग के गुब्बारे लगाए गए थे।

गूंज उठा लखनऊ- लड़की हूं, लड़ सकती हूं
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लखनऊ के 1090 चौराहे पर लड़की हूं लड़ सकती हूं... गूंज रहा है। सिकंदरबाग से 1090 चौराहे तक का पूरा रास्ता जैसे गुलाबी रंग में रंगा है। महिलाओं का उत्साह भी देखते ही बन रहा। लड़की हूं लड़ सकती हूं लिखी हुई गुलाबी रंग की साड़ी के साथ ही प्रियंका गांधी की फोटो वाले बैग, दुपट्टे पहन के भी महिलाएं आई हुई हैं। अलग-अलग जगहों से महिलाओं की टोली रैली में हिस्सा लेने आई है। करीब दो बजे प्रियंका गांधी पहुंचीं। 

पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी नेता प्रियंका गांधी को देखते ही जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। प्रियंका गांधी ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया और जिंदाबाद का नारा तेज होता गया। ढोल नगाड़ों के बीच लड़की हूं लड़ सकती हूं। रेली सिकंदरबाग की ओर बढ़ने लगी। रैली में विधानसभा चुनाव में खड़े कांग्रेस के सभी प्रतिभागी भी शामिल हुए।
 

Read more Articles on