एक दिन पहले नर्सिंग होम में हुई थी युवती की ज्वाइनिंग, सुबह-सुबह दीवार पर शव लटकता देखकर मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के जिले उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली थाना क्षेत्र में एक घटना हुई है जिससे सभी देखकर अंचभित है। दरअसल यहां पर नर्सिंग होम कर्मी युवती का दीवार से लटकता शव मिला है। जिसे देखकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

Share this Video

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के जिले उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली थाना क्षेत्र में एक घटना हुई है जिससे सभी देखकर अंचभित है। दरअसल यहां पर नर्सिंग होम कर्मी युवती का दीवार से लटकता शव मिला है। जिसे देखकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शव को दीवार में देख इलाके में हड़कंप
दीवार से लड़के हुए शव को देखकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ऐसा आरोप है कि युवती का रेप कर हत्या कर शव को दीवार से लटका दिया गया है। लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। हादसे की सुचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
वहां पर मौजूद लोगों ने इस तरह से शव को लटकता हुआ देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद युवती के शव को उतार लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
युवती की इस तरह से मृत्यु की जानकारी उसके परिजनों को मिली तो उनका रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि युवती ने कल ही नर्सिंग होम में ज्वॉइन किया था। इतने कम समय में ऐसा क्या हुआ जो उनकी बेटी के साथ यह वारदात हो गई।

युवती की मौत पर पुलिस जुटा रही साक्ष्य 
दीवार में युवती के लटकते शव को देख पुलिस के साथ परिजन व स्थानीय लोग सोच में डूबे है। पुलिस ने शव को हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तो वहीं दूसरी ओर तहरीर करने में जुट गई है कि आखिर युवती की हत्या हुई है या आत्महत्या करी है। युवती की मौत पर पुलिस साक्ष्य जुटाने में लग चुकी है। 

Related Video