राकेश टिकैत ने अजय मिश्र टेनी को बताया बड़ा आदमी, कहा- हम लोग खेत में काम करते और जमीन से जुड़े

किसान नेता राकेश टिकैत ने अजय मिश्र टेनी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अजय मिश्र टेनी बडे़ आदमी है। इसी के साथ उन्होंने बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा।

Share this Video

शामली जनपद में नेशनल हाईवे में जमीन के मुआवजे को लेकर करीब 22 गांव के लोगों ने एक महापंचायत का आयोजन किया। जिसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पहुंचे। जहां उन्होंने बीजेपी नेता अजय टोनी को बड़ा आदमी बताया तो वही बीजेपी सरकार पर जमकर हल्ला बोला है। उन्होंने कहा कि जमीन का मुआवजा गांव दर गाव अलग-अलग है, सरकार उस हिसाब से मुआवजा नहीं दे रही है। दूसरी ओर आज के नेता बड़े जालसाज है, पूजा करते हैं और बलि देते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आपको बता दें कि आज जनपद के आसपास नेशनल हाईवे के मार्ग को बनाने को लेकर किसानों की जमीन का भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है लेकिन मुआवजा सही नहीं दिया जा रहा है जिसको लेकर आज पंचायत का आयोजन किया गया था। जिसमें आम किसान परिवार के लोगो के साथ ही किसान नेता राकेश टिकैत पहुंचे। जहां उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार हाईवे को लेकर ली जा रही जमीन का सही मुआवजा नहीं दे रही है। जमीन की कीमत ज्यादा है और उसका मुआवजा कम दिया जा रहा है।

Related Video