हिन्दू संगठन ने फूंका भगवानपुर विधायक का पुतला, हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर क्षेत्र में हुआ था पथराव

 रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के गाँव डाडा जलालपुर में शनिवार को हनुमान जयंती के दिन हुए पथराव का मामला गंभीर होता जा रहा है। आज भगवानपुर टोल प्लाजा पर हिन्दू संगठन के लोगों ने इकट्ठा होकर भगवानपुर विधायक ममता राकेश का पुतला फूंका और विधायक व पुलिस प्रशासन पर मुस्लिम समुदाय के लोगों के दबाव में आकर उनके पक्ष में कार्यवाही करने का आरोप लगाया है। 

Share this Video

उत्तराखंड: रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के गाँव डाडा जलालपुर में शनिवार को हनुमान जयंती के दिन हुए पथराव का मामला गंभीर होता जा रहा है। आज भगवानपुर टोल प्लाजा पर हिन्दू संगठन के लोगों ने इकट्ठा होकर भगवानपुर विधायक ममता राकेश का पुतला फूंका और विधायक व पुलिस प्रशासन पर मुस्लिम समुदाय के लोगों के दबाव में आकर उनके पक्ष में कार्यवाही करने का आरोप लगाया है। संगठन के लोगो ने विधायक ममता राकेश और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विधायक का पुतला फूंका। हिन्दू संगठन के लोगो ने मस्जिद के मौलवी के खिलाफ भी गिरफ्तारी की बात कही। इस मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। वही हिन्दू धर्मगुरु सागर सिंधु जी महाराज ने गाँव के मुस्लिम लोगो के खिलाफ कार्यवाही ना करने पर प्रशासन को अंजाम भुगतने की चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही गाँव के मुस्लिम समुदाय के लोगो की गिरफ्तारी नही हुई तो हिंदु संगठन आंदोलन करने से भी पीछे नही हटेंगे।

Related Video