कानपुर: दारोगा को कमरे में बंद कर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मामले की सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

यूपी के कानपुर में एक दारोगा को कमरे में बंद कर महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया। इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आने के बाद हर कोई दंग है। दरअसल महिला ने दारोगा को फंसाने के लिए यह पूरा खेल रचा था। 

/ Updated: Dec 26 2022, 12:36 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

कानपुर से एक दारोगा को बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। इस मामले में युवती के परिजनों ने दारोगा को कमरे में ले जाकर ऐसा वीडियो बनाया कि देखने वाले चकरा जाए। दरअसल दारोगा लड़की को भगाकर शादी करने के केस में जांच के लिए पहुंचा था। यहां लड़की के घऱवालों ने उसे कमरे में बंद कर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। इस घटना का वीडियो भी बना लिया गया। 

मामले में पुलिस ने बताया कि लड़की के भागकर जाने के बाद पुलिस ने पड़ताल की तो जानकारी लगी कि वह बालिग है और मर्जी से गई है। इसी बात को लेकर पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी तो उन्होंने पुलिस पर पैसे लेने का आरोप लगाया। मामले में एफआर लगाने के लिए दारोगा युवती के घर गए थे। यहां घर की ही एक महिला ने दारोगा को खींचकर कमरे में बंद कर लिया और उस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए बाहर मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया। हालांकि इसी बीच वहां मौजूद महिला कांस्टेबल ने भी पूरी घटना का वीडियो बना लिया। जिसके बाद इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आई।