किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी के बिगड़े बोल, कहा- 'बोले नहीं जाऊंगा घर-घर वोट मांगने'

किदवई नगर विधानसभा में बीते 15 सालों से कांग्रेस का कब्जा था। 2017 में विधायक महेश त्रिवेदी ने मोदी लहर में कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय कपूर को भारी मतो से हराया था। इसके चलते BJP ने महेश त्रिवेदी पर एक बार फिर से भरोसा जताते हुए टिकट दिया है।
 

Share this Video

कानपुर: किदवई नगर विधानसभा सीट से BJP के प्रत्याशी महेश त्रिवेदी का सप्ताह भर में ये तीसरा वीडियो सामने आया है। इसमें उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि दरवाजे-दरवाजे महेश घूमें तो ये असंभव है, आप चाहे वोट करो या न करो...। इस वायरल वीडियो को लेकर पब्लिक और पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में नाराजगी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पार्टी और पब्लिक में वायरल वीडियो से भारी आक्रोश
किदवई नगर विधानसभा में बीते 15 सालों से कांग्रेस का कब्जा था। 2017 में विधायक महेश त्रिवेदी ने मोदी लहर में कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय कपूर को भारी मतो से हराया था। इसके चलते BJP ने महेश त्रिवेदी पर एक बार फिर से भरोसा जताते हुए टिकट दिया है।

महेश त्रिवेदी का टिकट कन्फर्म होने के दिन फायरिंग व विरोधियों को चप्पल से मारने के वीडियो के बाद तीसरा वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह एक कार्यक्रम के दौरान साफ कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि...''दरवाजे-दरवाजे महेश घूमें तो ये असंभव है, आप चाहे वोट करो या न करो...। अब यह वायरल वीडियो कानपुर से लेकर लखनऊ तक चर्चा में है। 

Related Video