देर रात SOG टीम और गो-तस्करों के बीच हुई मुठभेड़, देखिए ताबड़तोड़ फायरिंग के बीच कैसे हुई गिरफ्तारी

पुलिस को देखकर तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसमें एक सिपाही देवेंद्र गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। गोली लगने से दो तस्कर सलमान पुत्र मकमूल निवासी हुसैन बस्ती थाना मंडी, दूसरा बदमाश हसीन पुत्र सईद उर्फ छंगा निवासी ग्राम गन्देवड गोली लगने से घायल हो गया।

/ Updated: Jun 08 2022, 01:36 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

सहारनपुर: मंगलवार देर रात पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें पैर में गोली लगने से दो तस्कर घायल हो गए। एक तस्कर को भागते हुए पुलिस ने दबोच लिया। वहीं, एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ मंगलवार देर रात बिहारीगढ़ के जंगल मे हुई। रात को थाना पुलिस और स्वाट टीम को सूचना मिली थी कि जंगल में गोकशी की तैयारी चल रही है। सूचना मिलते ही स्वाट टीम प्रभारी संजीव यादव, एसओ बिहारीगढ़ मनोज ने अपनी टीम के साथ घेराबंदी कर ली। जंगल मे चार लोगों ने गोवंश को बांध रखा था। पुलिस को देखकर तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसमें एक सिपाही देवेंद्र गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। गोली लगने से दो तस्कर सलमान पुत्र मकमूल निवासी हुसैन बस्ती थाना मंडी, दूसरा बदमाश हसीन पुत्र सईद उर्फ छंगा निवासी ग्राम गन्देवड गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उनका एक साथी शुऐब पुत्र इरफान मौके से भागता हुआ गिरफ्तार किया गया। तस्करों ने बताया की वह जंगल में गोकशी कर मांस को बेचते थे। हाल ही में भी जंगल में गोकशी की थी। बदमाशो के कब्जे से कार, गोकशी के उपकरण, तमंचे और एक गोवंश को बरामद किया है।