मोबाइल में गेम खेल रहे महोबा विधायक और झांसी विधायक खा रहे तंबाकू, सपा ने शेयर किया सदन का वीडियो
समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। इस वीडियो में महोबा के भाजपा विधायक सदन में गेम खेलते नजर आ रहे हैं। जबकि झांसी के भाजपा विधायक सदन में तंबाकू खा रहे हैं।
लखनऊ: विधानसभा के मॉनसून सत्र के बाद सपा ने शेयर किया दो भाजपा विधायकों का वीडियो। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के विधायकों पर लगाया गया गंभीर आरोप। सोशल मीडिया पर साझा किए गए। साझा किए गए एक वीडियो में भाजपा विधायक तंबाकू खाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे विधायक मोबाइल में गेम खेल रहे हैं।
समाजवादी पार्टी की ओर से ऑफिशियल ट्विटर और फेसबुक अकाउंट पर वीडियो साझा किए। लिखा गया कि सदन की गरिमा को तार-तार कर रहे भाजपा विधायक! महोबा से भाजपा विधायक सदन में मोबाइल गेम खेल रहे, झांसी से भाजपा विधायक तंबाकू खा रहे। इन लोगों के पास जनता के मुद्दों के जवाब हैं नहीं और सदन को मनोरंजन का अड्डा बना रहे। बेहद निंदनीय एवं शर्मनाक !
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
