Exclusive: मथुरा के नामी डॉक्टर ने लेखपालों पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- जमीनों में धांधली करके करते हैं मोटी कमाई

यूपी में राजस्व विभाग के दो लेखपालों गंभीर आरोप लगे हैं। दोनों लेखपालों पर शहर के ही नामी डॉक्टर ने ये आरोप लगाए हैं कि दोनों लेखपाल जमीनों में धांधली कर मोटी कमाई करते हैं। डॉक्टर ने अपने शिकायती पत्र में डीएम से माँग की है कि दोनों लेखपालों की आय से अधिक संपत्ति की जांच कराई जाए।
 

/ Updated: Jun 12 2022, 06:50 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मथुरा: यूपी में राजस्व विभाग के दो लेखपालों गंभीर आरोप लगे हैं। दोनों लेखपालों पर शहर के ही नामी डॉक्टर ने ये आरोप लगाए हैं कि दोनों लेखपाल जमीनों में धांधली कर मोटी कमाई करते हैं। डॉक्टर ने अपने शिकायती पत्र में डीएम से माँग की है कि दोनों लेखपालों की आय से अधिक संपत्ति की जांच कराई जाए।

शहर के जाने-माने बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अशोक अग्रवाल ने जिलाधिकारी मथुरा को लिखे पत्र के अनुसार दो लेखपालों की शिकायत जिला प्रशासन से की है। तथा लिखित पत्र में आरोप लगाया है कि उक्त लेखपालों द्वारा करोड़ों रुपए की संपत्ति अपने अपने रिश्तेदारों के नाम करा दी गई है। आरोप है कि आम जनमानस, एवं किसानों को परेशान करके जमीनों को खुर्द बुर्द किया गया है, उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष मधु शर्मा द्वारा भी एक लेखपाल की शिकायत की गई थी, लेकिन उस पत्र पर भी कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उन्होंने 2 लेखपालों की शिकायत की है जो वृंदावन क्षेत्र में तैनात हैं जिनमें मोहन श्याम गुप्ता एवं डालचंद यादव प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी कई लोगों के द्वारा इनकी शिकायत की गईं हैं। प्रशासन के द्वारा आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं की है। डॉक्टर अशोक ने बताया कि शासन के द्वारा तैनात की गाइड लाइस को भी इन लोगों ने दरकिनार कर रखा है। जिस जगह इनका मूल निवास है वहीं इनकी तैनाती के सालों से है। 

Read more Articles on