Video में नेता जी को अंतिम विदाई, अखिलेश ने गंगा में विसर्जित की मुलायम सिंह यादव की अस्थियां

अस्थि विसर्जन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नेताजी अमर रहें के नारे भी लगाए। आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव का निधन 10 अक्टबूर को हुआ था। बेटे अखिलेश यादव ने हरिद्वार में मां गंगा में पिता की अस्थियों का विसर्जन किया 
 

/ Updated: Oct 17 2022, 06:11 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया गया। हरिद्वार में हरि की पैड़ी पर विधि विधान के साथ नेता जी को अंतिम विदाई दी गई। तीर्थ पुरोहित शैलेश मोहन ने विधि विधान से कर्मकांड संपन्न कराया।  बेटे अखिलेश यादव ने गंगा में अस्थियों को विसर्जित किया। इसके बाद पिता की आत्मिक शांति के लिए उन्होंने गंगा में डुबकी लगाकर प्रार्थना बी की। इस दौरान चाचा शिवपाल यादव भी मौजूद रहे। डिंपल यादव भी पहुंची थी। अस्थि विसर्जन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नेताजी अमर रहें के नारे भी लगाए। आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव का निधन 10 अक्टबूर को हुआ था।