निर्भया की वकील लड़ेंगी दलित युवती की हत्या का केस,देर रात उन्नाव पहुंचकर परिजनों से मिलीं सीमा कुशवाहा

निर्भया की वकील सीमा कुशवाहा लड़ेंगी उन्नाव की दलित युवती की हत्या का केस

/ Updated: Feb 13 2022, 04:53 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

उन्नाव:निर्भया और हाथरस केस लड़ने वाली वरिष्ठ अधिवक्ता सीमा कुशवाहा ने उन्नाव में मृतका के परिजनों से मुलाकात की। मृतका की मां ने उन्हें दर्द भरी दास्तान बताई। इस पर उन्होंने केस में कानूनी मदद दिलाने और जरूरी होने पर केस दिल्ली ट्रांसफर कराकर खुद केस लड़ने का भी आश्वासन दिया।इस दौरान सीमा ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट, पुलिस की कार्यशैली और कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अभी तक किन पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई हुई, एसपी ने इस बात की लिखित जानकारी नहीं दी। उन्होंने पीजीआई के डाक्टरों से दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने की भी मांग की है।

निर्भया कांड था करियर का पहला केस
सीमा कुशवाहा वहीं वकील हैं, जिन्होंने निर्भया केस लड़ा था। इस केस के चारों अपराधियों मुकेश सिंह, अक्षय सिंह ठाकुर, पवन कुमार गुप्ता और विनय कुमार शर्मा को 20 मार्च को फांसी दिलाई। निर्भया को इंसाफ दिलाने का श्रेय सीमा को ही जाता है। बता दें कि यह उनके वकालत के करियर का पहला केस था।