बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर नशे की हालत में थिरके लोग, वीडियो वायरल होने के बाद बड़े एक्शन की तैयारी में पुलिस 

यूपी के बांदा जनपद में नशे की हालत में कुछ लोग बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर डांस करते नजर आए। वीडियो वायरल होने के बाद मामले में कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। 

Share this Video

यूपी के बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर कुछ युवकों द्वारा शराब के नशे में डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद मामले में बांदा पुलिस की ओर से जांच और कार्रवाई का आदेश दिया गया है। 
मामले को लेकर पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस टीम जांच में लगी हुई है। जल्द ही हुडदंगाई करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। जिस तरह से लोगों के द्वारा सार्वजनिक जगह पर शराब पीकर यह हरकत की गई वह बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video