गोंडा में प्रसिद्ध झील की अवैध रूप से पटाई कर रहे थे दबंग, मौके पर पहुंचे बीजेपी सांसद ने जमकर लगाई फटकार

तालाब का निरीक्षण करने के बाद सांसद ने जिला प्रशासन और खनिज विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया कि तालाब के नम्बर पर जो भी अवैध निर्माण हुऐ हैं। उन्हें तत्काल प्रभाव से गिराया जाय बरसात के साथ बाढ़ के पानी इसी झील के रास्ते टेढी नदी होते हुए सरयू नदी में गिरने का एक मात्र रास्ता है।

/ Updated: Jun 24 2022, 08:23 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

गोंडा में कैसरगंज लोकसभा से बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के एक बार फिर से निशाने पर गोंडा के नवाबगंज पुलिस है। बीजेपी सांसद दबंगों द्वारा तालाब की अवैध पटाई करते समय घटनास्थल पर पहुंचते ही दबंग मौके से फरार हों गए थाने से मात्र 300 मीटर की दूरी पर लाठी डंडों से लैस होकर दबंगई करते हुए दबंग नवाबगंज की प्रसिद्ध झील की अवैध रूप से पटाई कर रहे थे। जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया था। लेकिन स्थानीय पुलिस और प्रशासन पर कोई असर नहीं पड़ा। बल्कि पुलिस शिकायत करने वाले को ही उठा ले गई। आज सुबह सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंच कर अवैध रूप से पटाई का अवलोकन किया और पुलिसकर्मियों को जमकर फटकार लगाई।

तालाब का निरीक्षण करने के बाद सांसद ने जिला प्रशासन और खनिज विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया कि तालाब के नम्बर पर जो भी अवैध निर्माण हुऐ हैं। उन्हें तत्काल प्रभाव से गिराया जाय बरसात के साथ बाढ़ के पानी इसी झील के रास्ते टेढी नदी होते हुए सरयू नदी में गिरने का एक मात्र रास्ता है।

साथ ही सांसद ने कहा कि जो लोग प्रकृति के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। थाने के नाक के नीचे हो रही दबंगई और शिकायत कर्ता को ही पुलिस द्वारा उठा ले जाने पर सांसद ने पुलिस को जमकर फटकार लगाई। फिलहाल क्षेत्र में भूमफिया और दबंगों की दबंगई के साथ अवैध रूप से कब्जा चर्चा का विषय बना हुआ है।