जब पंडित पड़ गए कम तो इस पुलिस अफसर ने संभाला मोर्चा, मंत्रोच्चारण के साथ ऐसे कराई शादी

यूपी पुलिस अब पंडित बन लोगों की शादी भी करवा रही है। मामला यूपी के अमरोहा जिले का है। यहां के हसनपुर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था। इसके लिए 222 जोड़ों ने आवेदन किया था, जिसमें हिन्दू जोड़ों की तादात ज्यादा थी।

/ Updated: Nov 15 2019, 03:40 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

अमरोहा (Uttar Pradesh). यूपी पुलिस अब पंडित बन लोगों की शादी भी करवा रही है। मामला यूपी के अमरोहा जिले का है। यहां के हसनपुर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था। इसके लिए 222 जोड़ों ने आवेदन किया था, जिसमें हिन्दू जोड़ों की तादात ज्यादा थी। इसके चलते शादी कराने वाले पंडितों की संख्या कम पड़ गई। फिर क्या था हसनपुर कोतवाली में तैनात कोतवाल आरपी शर्मा ने मोर्चा संभाला और खुद पंडित बन मंडप में बैठ गए। इन्होंने मुरादाबाद के रहने वाले वीरेंद्र सिंह की शादी हसनपुर की निशा से हिंदू रीति रिवाज और मंत्रोच्चारण के साथ कराई। शादी के बाद नव विवाहित जोड़े ने पंडित के रूप में कोतवाल साहब से आशीर्वाद भी लिया और दक्षिणा भी दी। आरपी शर्मा के मुताबिक, वो शादी के सभी विधि-विधानों को जानते हैं, इयी वजह से उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई।