जमीन पर बैठकर प्रियंका गांधी ने खाया लंगर, खुद उठाई अपनी थाली

कांग्रेस की महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा वाराणसी पहुंचीं। प्रियंका सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर में जयंती पर्व के मौके पर मत्था टेकने गई।

/ Updated: Feb 09 2020, 04:08 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। कांग्रेस की महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा वाराणसी पहुंचीं। प्रियंका सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर में जयंती पर्व के मौके पर मत्था टेकने गई। मंदिर में प्रियंका का स्वागत सिर पर पारंपरिक पटका (कपड़ा) बांधकर किया गया। प्रियंका ने संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर परिक्रमा की। सेवादार से प्रसाद भी लिया। वहां से मंदिर के बगल में लंगर स्थल पहुंचीं। लंगर का प्रसाद लेने के बाद उन्होंने अपनी थाली को उठाकर बर्तन घर ले जाकर रखा।