मह‍िलाओं को खुश करने के ल‍िए सभी पार्टियां अब आएंगी: प्रियंका

 रविवार को यूपी के रायबरेली पहुंचकर प्रियंका गांधी ने शक्ति संवाद के जरिए यूपी की आधी आबादी के रूप में देखी जाने वाली महिलाओं को साधने के प्रयास किया। शक्ति संवाद के कार्यक्रम में प्रियंका गांधी के आने से पहले ही 6 हजार से अधिक की संख्या में महिलाएं,, छात्राएं पहुंच गईं। इसके साथ ही कार्यक्रम में रायबरेली की हर विधानसभा  से एक एक हजार महिलाएं पहुंची। PM मोदी के कार्यक्रम पर चुटकी लोते हुए
 प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री जी एक ऐसी सभा करने जा रहे हैं जिसमें उन्होंने केवल महिलाओं को ही बुलाया गया हैं मैं तो बहुत खुश हूं सारी पार्टियां कह रही है।

/ Updated: Dec 20 2021, 11:41 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

रायबरेली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (priyanka gandhi) ने शनिवार को राहुल गांधी (rahul gandhi) के साथ अमेठी पहुंची थीं, वहां उन्होंने प्रतिज्ञा पदयात्रा (pratigya padyatra) के जरिए अपने गढ़ को मजबूत किया। इसके बाद रविवार को यूपी के रायबरेली (raebareli) पहुंचकर प्रियंका गांधी ने शक्ति संवाद (shakti samvaad) के जरिए यूपी की आधी आबादी के रूप में देखी जाने वाली महिलाओं को साधने के प्रयास किया। शक्ति संवाद के कार्यक्रम में प्रियंका गांधी के आने से पहले ही 6 हजार से अधिक की संख्या में महिलाएं,, छात्राएं पहुंच गईं। इसके साथ ही कार्यक्रम में रायबरेली की हर विधानसभा (Vidhansabha) से एक एक हजार महिलाएं पहुंची। वहीं, कार्यक्रम के मंच पर प्रियंका के पहुंचते ही महिलाओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि देश की महिलाएं एक जुट हो जाए, हम देश की राजनीति बदलेंगे। उन्होने कहा कि हमें देश और प्रदेश को बताना होगा कि अगर महिलाओं का शोषण हुआ तो हम लडेंगे। 

एकजुट होकर आएगा परिवर्तन
प्रियंका गांधी  ने कहा कि परिवर्तन लाना है तो हम सब को एकजुट होकर लाना होगा हमें समझना होगा कि हम देश की आधी आधी आबादी। कोई हमें राजनीति में सीरियस क्यों नहीं ले रहा है? मुझसे दिल्ली में मिलने कोई क्यों नहीं आ रहा है। चाहे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं या आशा बहू हो।  आप बताइए अगर सारी महिलाएं एकजुट हो जाएं कितना बड़ा परिवर्तन आ सकता है? हमें चाहिए विकास की राजनीति अगर इस देश की सारी महिलाएं एकजुट हो जाए और एक आवाज उठाएं और कहें कि अगर हमें ऐसा राजनीति दो तो क्यों नहीं देश की राजनीति बदल जाएगी। हमने कहा महिलाएं अपनी शक्ति पहचानो और एकजुट हो जाओ हमने नारा दिया कि लड़की हूं लड़ सकती हूं एक घोषणा पत्र दिया बाकी पार्टियों ने इसके बाद घोषणा शुरू कर दी और आशा बहुओं का मानदेय कल परसों में ही बढ़ा दिया है। उनको पता चल गया है कि महिलाएं लड़ सकती हैं और परसों प्रधानमंत्री जी एक ऐसी सभा करने जा रहे हैं जिसमें उन्होंने केवल महिलाओं को ही बुलाया गया है। मैं तो बहुत खुश हूं सारी पार्टियां कह रही है कि अगर उन्होंने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया तो महिलाएं हमें वोट नहीं देंगे। देखिए हमने छोटी पहल की और कितना बड़ा बदलाव हो गया लेकिन एक मानसिकता होती है अब आप अगर इस मंच पर खड़ी है तो इसका मतलब आप की माता ने संघर्ष किया है।