उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के अयोध्या दौरे को लेकर सख्त हुआ रेलवे विभाग, DRM ने रेल मार्ग का किया निरीक्षण

15 अप्रैल को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू अयोध्या आयेंगे। इस दौरे को लेकर के डीआरएम आशुतोष गंगवार ने लखनऊ से अयोध्या रेल मार्ग का निरीक्षण किया। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा और रेलवे संबंधित अधिकारियों के साथ मंथन किया। 

Share this Video

अयोध्या: 15 अप्रैल को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू अयोध्या आयेंगे। इस दौरे को लेकर के डीआरएम आशुतोष गंगवार ने लखनऊ से अयोध्या रेल मार्ग का निरीक्षण किया। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा और रेलवे संबंधित अधिकारियों के साथ मंथन किया। डीआरएम आशुतोष गंगवार ने रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। तो वही अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के निर्माणाधीन बिल्डिंग का भी जायजा लिया।

 निरीक्षण करने के बाद अयोध्या से काशी के रेल मार्ग के निरीक्षण के लिए डीआरएम रवाना हुए। दरसअल15 अप्रैल को अयोध्या में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का अयोध्या दौरा प्रस्तावित है। रेल मार्ग से लखनऊ से अयोध्या और अयोध्या से काशी वेंकैया नायडू जाएंगे। बता दे कि 15 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे अयोध्या उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू पहुंचेंगे। और सबसे पहले रामलला व हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन करेंगे। तो वही अयोध्या के वरिष्ठ संतो से भी मुलाकात कर सकते हैं। राम मंदिर निर्माण से रूबरू होंगे।फिर उसके बाद अयोध्या से काशी के लिए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू रवाना होंगे। इस दौरे को लेकर रेलवे विभाग महकमा तैयारियों में जुटा।

Related Video