सपा प्रत्याशी घोषित होने पर SP कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, कहा- टिकट न बदला तो अखिलेश यादव से मिलेंगे

भगवंतनगर विधानसभा इकाई के सपा कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी अंकित परिहार का विरोध करते हुए सपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद व हाल ही में समाजवादी पार्टी जॉइन करने वाली अन्नू टंडन का समाजवादी पार्टी उन्नाव कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका और मुर्दाबाद के नारे लगाए। 

/ Updated: Jan 25 2022, 03:02 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

उन्नाव: समाजवादी पार्टी ने छह में से पांच 5 सीटों पर टिकट जारी कर दिए हैं, टिकट जारी होने के बाद अब प्रत्याशियों के खिलाफ विरोध शुरू हो गए हैं।उन्नाव की भगवंत नगर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी बनाए गए अंकित परिहार के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने ही मोर्चा खोल दिया है। सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद अनु टंडन के दबाव में टिकट देने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा कार्यालय उन्नाव के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए पूर्व सांसद अनु टंडन का पुतला फूंका है और शीर्ष नेतृत्व से अंकित परिहार का टिकट बदले जाने की मांग की है। टिकट ना बदले जाने की स्थिति पर 50 कार्यकारिणी सदस्यों के साथ इस्तीफा देने की बात कही है।

भगवंतनगर विधानसभा इकाई के सपा कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी अंकित परिहार का विरोध करते हुए सपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद व हाल ही में समाजवादी पार्टी जॉइन करने वाली अन्नू टंडन का समाजवादी पार्टी उन्नाव कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका और मुर्दाबाद के नारे लगाए। सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया की पूर्व सांसद अन्नू टंडन के दबाव में अंकित परिहार को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अंकित परिहार का टिकट बदले ना जाने पर 50 से अधिक जिला कार्यकारिणी से जुड़े सपाइयों ने इस्तीफा देने की धमकी दी है। प्रदर्शनकारी सपा नेता अनूप यादव ने आरोप लगाते हुए कहा  कि पूर्व सांसद अन्नू टंडन के दबाव में शीर्ष नेतृत्व ने टिकट दिया है। वहीं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव से पूरे मामले में प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया तो वह कोई बयान देने से बच रहे हैं।