सपा छोड़ बीजेपी का दामन थामने वाले शारदा शुक्ला से खास बातचीत,बोले-अखिलेश भेज देते मुलायम सिंह को जेल

आज एसियानेट न्यूज हिंदी के पत्रकार आशीष ने शारदा प्रताप से बात की तो उन्होंने कहा कि सपा में सीनियर नेताओं की कोई इज्जत नहीं है। अखिलेश पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर बास चलता तो अखिलेश मुलायम को भी जेल भेज देते। देखिए और क्या बोले शारदा प्रताप सिंह.. 
 

Share this Video

लखनऊ: सरोजनीनगर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक शारदा प्रताप शुक्ला शनिवार को दो बजे भाजपा में शामिल हो गए। यह समाजवादी पार्टी के लिए झटका माना जा रहा है। शारदा ने सपा से दावेदारी की थी लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट न देखकर पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्र को टिकट दिया है। अभिषेक 2012 में उत्तर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे लेकिन इस बार उन्हें सरोजनीनगर की सीट से सपा ने उतारा है। सरोजनीनगर से भाजपा उम्मीदवार राजेश्वर सिंह ने शुक्रवार को शारदा प्रताप से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की थी और माना जा रहा था कि वह शारदा को मनाने में सफल हो जाएंगे। आज एसियानेट न्यूज हिंदी के पत्रकार आशीष ने शारदा प्रताप से बात की तो उन्होंने कहा कि सपा में सीनियर नेताओं की कोई इज्जत नहीं है। अखिलेश पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर बास चलता तो अखिलेश मुलायम को भी जेल भेज देते। देखिए और क्या बोले शारदा प्रताप सिंह.. 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video