उन्नाव: मामूली कहासुनी के बाद जमकर चली लाठियां, दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग हुए घायल 

यूपी के उन्नाव में दो पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। दोनों ही पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग इस घटना में घायल बताए जा रहे हैं। मामले को लेकर पुलिस पड़ताल में जुटी है। 

Share this Video

उन्नाव: बांगरमऊ कोतवाली इलाके में दो पक्षों में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चली है। इस घटना में 6 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी है। जानकारी के अनुसार दो पक्षों में किसी बात को लेकर पिछले कई दिनों से झगड़ा चल रहा था। इसी बीच दोनों पक्ष एक दूसरे के आमने सामने आ गए। हालांकि, स्थानीय लोगों ने मारपीट की इस घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। वहीं, इस मामले में पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों के प्रार्थना पत्र लेकर जांच की जा रही है। मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आपको बता दें कि बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जमुनिया बंगर गांव निवासी परशुराम उम्र 35 पुत्र कन्हैया लाल, सुदामा उम्र 40 पुत्र रामपाल,व 70 वर्षी बुजुर्ग महिला मखाना पत्नी कन्हैया लाल आदि लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ता देख दोंनों ही पक्ष के भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर लाठी डंडे से लैस होकर पहुंच गए। इसी दौरान अचानक दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे से लैस होकर वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते उनके साथ मारपीट करने लगे। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान अचानक लाठियां बरसने लगी। हालांकि, दोनों ओऱ से हुई लाठीबाजी में कई लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है।

Related Video