NCC महिला कैडेट्स ने संभाली हर घर तिरंगा अभियान की कमान, झंडे को तैयार कर नि:शुल्क करेंगी लोगों को दान

यूपी के जिले उन्नाव में NCC महिला कैडेट्स ने हर घर तिरंगा अभियान की कमान संभाल रही है। सभी झंडे को तैयार कर लोगों को नि:शुल्क दान करेंगी। महिला कैडेट्स झंडे की सिलाई कर ज्यादा से ज्यादा तिरंगा तैयार करने में लगी हुई है।

/ Updated: Aug 06 2022, 03:00 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के जिले उन्नाव में पीएम मोदी के हर घर तिरंगा अभियान से प्रेरित होकर उन्नाव के DSN कालेज में प्रक्षिशु 57 यूपी बटालियन NCC महिला कैडेट्स ने तिरंगा खुद के खर्च से तैयार कर लोगों तक पहुंचाने में जुट गई है। बीते 4 दिनों से कैडेट्स प्रक्षिक्षण के बाद कालेज में ही तिरंगा तैयार करने में पसीना बहा रही है। कैडेट्स मैटेरियल लाकर सिलाई कर ज्यादा से ज्यादा तिरंगा तैयार कर रही है। जिसके बाद कैडेट्स घरों में जाकर निशुल्क तिरंगा देकर लोगों को 15 अगस्त के दिन हर हाल में घर पर झंडा फहराने की अपील करेंगे। NCC कैडेट्स ने बातचीत में कहा कि तिरंगा देश की शान है। इसे किसी दल या मजहब से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। तिरंगा हमारी शान है। साथ ही पीएम मोदी के हर घर तिरंगा फहराने के अभियान की सराहना की है।