प्रणाम! आप जइसन बहिनियन की ताकत...इस अंदाज में PM Modi ने की वाराणसी के लोगों से बात, सुनें पूरा AUDIO

वीडियो डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव की घोषणा के बाद 18 जनवरी 2022 को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। पीएम मोदी ने अलग अलग 4 लोगों से फोन पर संवाद किया। इस दौरान पीएम ने कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत के लिए मंत्र दिए। पीएम ने कहा कि हमें हर बूथ पर एक कांपिटीशन करना चाहिए।

/ Updated: Jan 18 2022, 04:58 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव की घोषणा के बाद 18 जनवरी 2022 को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। पीएम मोदी ने अलग अलग 4 लोगों से फोन पर संवाद किया। इस दौरान पीएम ने कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत के लिए मंत्र दिए। पीएम ने कहा कि हमें हर बूथ पर एक कांपिटीशन करना चाहिए। इसके जरिए हम देखेंगे कि कौन सा बूथ कितना माइक्रो डोनेशन कर सकता है। सभी लोगों को जोड़कर उनसे 5 या 10 रुपए का डोनेशन करवाना होगा। इस कार्यक्रम का मकसद पैसे इकट्ठा करना नहीं बल्कि लोगों को जोड़ना होगा। 15 दिनों के भीतर ही यह कांपिटीशन करना होगा। अपने संवाद में पीएम ने कहा कि हमें संगठन का विस्तार करना है और कार्यकर्ताओं का विकास भी करना है। चुनाव के समय में कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर समझाएं की भाजपा ने उनके लिए क्या-क्या कार्य किए हैं। इस दौरान पीएम ने कहा कि जहां तक हम आज पहुंचे हैं, वहां पहुंचने के लिए हमारी तीन पीढ़ियां खप गई हैं। नमो एप के कमल पुष्प में जनसंघ के नेताओं की बातों को याद रखा चाहिए। 

Read more Articles on