कानपुर: सुसाइड की कोशिश का Video और फिर लंबा गैप... शोभिता की मौत में चौंकाने वाला खुलासा

यूपी के कानपुर के गुलमोहर पार्क इलाके में एक महिला अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी की कोशिश करती रही। और उसका पति घटना का वीडियो बनाता रहा।  खुदकुशी करने वाली महिला का नाम शोभिता है। कहानी यहीं खत्म नहीं हुई।  

Share this Video

25 अक्तूबर 2022, यूपी के कानपुर से एक वीडियो सामने आया जहां महिला बेड पर चढ़कर कुर्सी की मदद से फांसी के फंदे पर झूलने की कोशिश करती है। और सामने मौजूद उसका पति इस पूरी घटना को कैमरे में कैद कर रहा था। पति पत्नी को रोकने की बजाय वीडियो बनाता रहा। मामला कानपुर के गुलमोहर पार्क इलाके का है। घटना दिन के 12:30 बजे हुई। वीडियो रिकार्ड करते हुए शख्स की आवाज से सुनाई दे रही है। खुदकुशी करने वाली महिला का नाम शोभिता है। कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। बल्कि मौत की ये गुत्थी और उलझ गई है। वीडियो बनाने के ढाई घंटे बाद शख्स ने शोभिता के मायके में फोन करके जानकारी दी कि शोभिता ने खुदकुशी कर ली है। इसके साथ ही शख्स ने कैमरे में रिकार्ड किया गया वीडियो भी भेजा। शोभिता के पति का नाम संजीव है। जो मौत के वक्त शोभिता का वीडियो बना रहा था। जब शोभिता के घर वाले घर पहुंचे तो देखा कि शोभिता की लाश बिस्तर पर पड़ी थी। संजीव उसकी सांस वापस लाने की कोशिश कर रहा था। शोभिता को अस्पताल लेकर जाया गया लेकिन शोभिता मर चुकी थी। शोभिता के घर वालों ने पुलिस को वो वीडियो दिखाया जो संजीव ने बनाया था। हैरानी की बात ये है कि वीडियो 12:30 बजे बनाया गया और ढाई घंटे बाद संजीव ने शोभिता के घर वालों को फोन किया इस ढाई घंटे के अंदर क्या हुआ। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। क्या शोभिता ने खुदकुशी की या फिर उसका वीडियो बनाकर बाद में उसका मर्डर किया गया। शोभिता और संजीव की शादी 5 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों में झगड़ा होता रहता था। पुलिस ने संजीव को गिरफ्तार कर लिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video