भूत प्रेत के नाम पर लोहे की गर्म राड से जलाया गया युवक, हालात गंभीर होने पर आरोपी तांत्रिक हो गया फरार

ग्रामीणों के मुताबिक, पीड़ित की मानसिक हालात ठीक नहीं है। गांव के कुछ लोग उसकी 12 बिसुआ जमीन कब्जा करना चाहते है। उन्होंने ही उसकी बीमारी का फायदा उठाकर तंत्र-मंत्र के नाम पर जलाया है। गंभीर हालत होने पर भाग निकला। परिजनों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

Share this Video

लखनऊ: शुक्रवार को तांत्रिक ने एक किसान को भूत-प्रेत का साया बताकर लोहे की गर्म रॉड से जलाया। उसके बाद जंजीर से पीटा। गंभीर हालत होने पर भाग निकला। परिजनों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। घटना को पड़ोसी की साजिश बताया। जिसने बातों में फंसा कर घटना को अंजाम दिया। पुलिस जांच कर रही है। मलिहाबाद पड़रा निवासी रामरती के बेटे राम गोपाल की दिमागी हालत ठीक नहीं है। उसको पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। रामगोपाल के मामा अखिलेश के मुताबिक, राम गोपाल की मानसिक हालत ठीक नहीं है। पड़ोस में रहने वाले प्रकाश, राजेंद्र व राजू परिजनों को उस पर भूत का साया होने की बात कही।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video