मथुरा में बुलडोजर की कार्रवाई के विरोध में आए व्यापारी, श्रीकृष्ण जन्मस्थान बाजार को किया बंद

मथुरा में व्यापारियों ने अधिकारियों पर अतिक्रमण के नाम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि शहर में सड़क किनारे चल रहे ढाबे ,ठेलों व दुकान सजाने वालो पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। फिलहाल व्यापारियों ने विरोध के चलते एक दिन के लिए बाजार बंद कर दिया है।

Share this Video

मथुरा: उत्तर प्रदेश में अतिक्रमण के खिलाफ लगातार बुलडोजर की कार्रवाई जारी है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम के विरोध में व्यापारियों ने हंगामा कर किया। विरोध इस कदर बढ़ गया कि मामले को शांत करने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को मौके पर पहंचना पड़ गया। व्यापारियों ने इस दौरान अधिकारियों पर अतिक्रमण के नाम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि शहर में सड़क किनारे चल रहे ढाबे ,ठेलों व दुकान सजाने वालो पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। फिलहाल व्यापारियों ने विरोध के चलते एक दिन के लिए बाजार बंद कर दिया है। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट की बातों से भी व्यापारियों से संतुष्ट नहीं हुए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video