सपा के जुलूस के बीच BJP कार्यकर्ताओं ने लहराए झंडे, पुलिस ने हिरासत में लिया

उत्तर प्रदेश के सियासी समर में आज अखिलेश यादव अयोध्या पहुंचे। अयोध्या की सड़कों पर अखिलेश यादव का विजय रथ उतरा। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। अयोध्या में सपा प्रमुख ने कहा कि जिस एक्सप्रेस वे पर प्रधानमंत्री उतरे थे, वह समाजवादियों ने बनवाया था। 

Share this Video

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के सियासी समर में आज अखिलेश यादव अयोध्या पहुंचे। अयोध्या की सड़कों पर अखिलेश यादव का विजय रथ उतरा। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। अयोध्या में सपा प्रमुख ने कहा कि जिस एक्सप्रेस वे पर प्रधानमंत्री उतरे थे, वह समाजवादियों ने बनवाया था। 

अखिलेश यादव ने कहा कि अगर समाजवादी न बनवाते तो शायद प्रधानमंत्री भी ऐसे हाईवे पर नहीं उतर पाते. अगर उन्होंने अपनी समझ और सोच से बनाया होता तो उन्होंने गुजरात में क्यों नहीं बना लिया?

हाल ही में अखिलेश यादव अयोध्या में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि अंग्रेजी के एक अखबार ने बाबा जी का नया नाम बाबा बुलडोजर रख दिया है। उन्होंने कहा कि जबसे हवा बदली है, बीजेपी की भाषा भी बदली है। अखिलेश यादव ने कहा था कि यूपी चुनाव में कौन-कौन से ये लोग मुद्दे ला रहे हैं। इस चुनाव में गंगा यमुनी तहजीब बनी रहेगी। साईकिल को ऐतिहासिक बहुमत से जीत दिलाईए। 

Related Video