फैली नफरत के बीच शांति का संदेश दे रहा ये Video, रामनवमी पर मुस्लिम महिलाओं ने की श्रीराम की आरती

वीडियो डेस्क।  काशी के संकट मोचन मंदिर पर आतंकवादियों ने जब बम से धमाका कर सैकड़ों लोगों की सिर्फ जान ही नहीं ली बल्कि हिन्दू और मुसलमानों के बीच नफरत और शक की दीवार खड़ी कर दी। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। काशी के संकट मोचन मंदिर पर आतंकवादियों ने जब बम से धमाका कर सैकड़ों लोगों की सिर्फ जान ही नहीं ली बल्कि हिन्दू और मुसलमानों के बीच नफरत और शक की दीवार खड़ी कर दी। तब विशाल भारत संस्थान और मुस्लिम महिला फाउंडेशन की सैकड़ो मुस्लिम महिलाओं ने नाजनीन अंसारी के नेतृत्व में संकट मोचन मन्दिर जाकर मन्दिर परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ किया, तब कहीं जाकर नफरत की आग कम हुई और सद्भावना और भरोसे का वातावरण बना। उसी समय से हर रामनवमी पर भगवान श्रीराम की आरती मुस्लिम महिलाओं के लिए परम्परा बन गयी। मुस्लिम महिला फाउंडेशन एवं विशाल भारत संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में मुस्लिम महिलाओं ने हिन्दू महिलाओं के साथ मिलकर लमही के सुभाष भवन में भगवान श्रीराम एवं माँ जानकी की विधि विधान से आरती की। श्रीराम महाआरती के मुख्य अतिथि पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर एवं काशी धर्म परिषद के अध्यक्ष महंत बालक दास जी महाराज ने मुस्लिम महिलाओं के साथ भगवान राम की स्तुति की। 

Related Video