छठ से पहले गंगा घाटों की शुरू हुई साफ-सफाई, 24 घंटे में 6 पंपों से बहाई जा रही पूरी मिट्टी

यूपी के वाराणसी जिले में छठ पूजा से पहले गंगा घाटों की साफ-सफाई शुरू हो गई है। 24 घंटे में छह पंपों से पूरी मिट्टी बहाई जा रही है। इसके लिए दस मजदूरों को लगाया गया है। इस बार भी हमेशा की तरह लाखों श्रद्धालु के आने की संभावना जताई जा रही है।

/ Updated: Oct 27 2022, 05:44 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वाराणसी: 28 अक्टूबर से शुरू हो रहे छठ पूजा के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के अस्सी घाट पर साफ-सफाई तेजी से शुरू हो गई है। गंगा में जमे गाद और गंदगी को 6 पंपों को लगाकर बहाया जा रहा है। साफ-सफाई के काम में करीब 10 मजदूरों को लगाया गया है। टारगेट दिया गया है कि 28 अक्टूबर के पहले तक साफ-सफाई का काम पूरा कर लिया जाए। समय कम होने की वजह से अब पूरे 24 घंटे तक मिट्टी हटाने का काम चलाया जाएगा। गंगा का जलस्तर इस बार बहुत धीमी गति से नीचे जा रहा है। गंगा का जलस्तर आज शाम 4 बजे तक 64.26 मीटर तक आया है। हर साल अक्टूबर के मध्य तक गंगा का पानी अपने सामान्य स्तर पर आ जाता था। मगर, ऐसा पहली बार है कि गंगा का पानी अभी भी लबालब भरा है।