एनकाउंटर से पहले विकास दुबे का आखिरी वीडियो, इस अंदाज में दिखा था गैंगस्टर

विकास दुबे के एनकाउंटर क बाद उसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह अपने खास गुर्गे अमर दुबे की शादी में जमकर डांस करता हुआ दिख रहा है। ये वीडियो 12 दिन पहले का है। 'आप का क्या होगा जनाब-ए-आली' गाने पर विकास जमकर थिरका। इस शादी में विकास के गैँग के सभी सदस्य शामिल हुए थे। इस शादी के तीसरे दिन ही कानपुर में विकास और उसके साथियों ने मिलकर 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। 
 

/ Updated: Jul 13 2020, 12:34 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। विकास दुबे के एनकाउंटर क बाद उसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह अपने खास गुर्गे अमर दुबे की शादी में जमकर डांस करता हुआ दिख रहा है। ये वीडियो 12 दिन पहले का है। 'आप का क्या होगा जनाब-ए-आली' गाने पर विकास जमकर थिरका। इस शादी में विकास के गैँग के सभी सदस्य शामिल हुए थे। इस शादी के तीसरे दिन ही कानपुर में विकास और उसके साथियों ने मिलकर 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। 

विकास ने ही करवाई थी अमर की शादी 
29 जून को अमर दुबे की शादी थी। विकास दुबे ने ही रिश्ता तय कराया था लेकिन लड़की वालों ने अपराध के बारे में जानकारी होने पर शादी करने से मना कर दिया था। इसके बाद विकास ने लड़की को उसके परिवार के साथ अपने घर बुला लिया और यहीं शादी करा दी। दो दिन लड़की विकास के घर पर रही थी। उसके बाद परिवार के साथ बिदा कर दिया गया। शादी की सिर्फ रस्म अदायगी रही। परिवार के लोग ही शामिल हुए। कोई कार्ड नहीं बांटे गए, भव्य आयोजन नहीं हुआ। विकास के करीबी 20-25 लोगों को ही शादी की दावत दी गई थी। इस में विकास के डांस करने का वीडियो वायरल हुआ है।। शादी का पूरा खर्च विकास ने ही उठाया था।