लखनऊ में निर्माणाधीन मकान की गिरी दीवार, 3 बच्चों समेत 4 लोग नीचे दबे, 1 की हालत गंभीर 

लखनऊ में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई। इस दीवार के नीचे दबकर 4 लोग घायल हो गए। इसमें से 1 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन सभी को अस्पताल ले जाया गया। 

Share this Video

लखनऊ के आशियाना थाना अंतर्गत रिक्शा कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई। इस दीवार के नीचे 4 लोग दब गए। दीवार गिरने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। 
पुलिस की ओऱ से जानकारी दी गई कि दीवार के नीचे दबकर 4 लोग घायल हो गए। इन सभी को लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया। हालांकि यहां अनिल की हालत गंभीर होने के चलते उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। 

Related Video