कैराना में बन रहे अवैध मकान पर चला योगी का बुलडोजर, देखें कैसे एक ही झटके में ढेर हो गया आशियाना

वीडियो डेस्क। योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले कैराना में शत्रु संपत्ति पर चल रहें अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया हैं।

Share this Video

वीडियो डेस्क। योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले कैराना में शत्रु संपत्ति पर चल रहें अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा की दोबारा सरकार बनने जा रही है। 25 मार्च को शपथ ग्रहण के बाद इतिहास दोहराया जाएगा। विधानसभा चुनाव में अपनी जनसभाओं में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अपराधियों की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलने की चेतावनी दी जा रहीं थी। कैराना विधानसभा पर पुलिस प्रशासन अवैध निर्माण व शत्रु संपत्तियों के खिलाफ एक्शन मोड में आ गया हैं। बता दें कैराना नगर के रामडा रोड व खुरगान रोड पर सैकड़ों बीघा शत्रु संपत्ति की जमीन मौजूद हैं। रामडा रोड पर कुछ दबंग लोगों द्वारा पूर्व में करीब 13 बीघा भूमि पर प्लाटिंग कर भूमि को औने पौने दामों में बेच दिया था। बताया गया हैं कि शत्रु संपत्ति होने के कारण उनके द्वारा प्लॉट खरीदने वालों के नाम बैनामे नहीं किये जा सकें थे। पिछले कई दिन से रामडा रोड पर दबंग व्यक्तियों द्वारा अवैध निर्माण कर मकान बनाने का कार्य किया जा रहा था। गुरुवार को तहसीलदार प्रियंका जायसवाल नायब तहसीलदार राजस्व विभाग व पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद तहसीलदार के निर्देश पर अवैध रूप से बनाए जा रहें मकान पर बुलडोजर चलवाया गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video