किसके साथ Rakhi Sawant ने की शादी? वीडियो किया शेयर

Rakhi Sawant Got Married। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन के नाम से फेमस राखी सावंत ने शादी कर ली है। उन्होंने शादी का वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने अपने BF आदिल खान से शादी की है। दोनों ने कोर्ट मैरिज की है। 

/ Updated: Jan 12 2023, 02:15 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

Rakhi Sawant Got Married। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन के नाम से फेमस राखी सावंत ने शादी कर ली है। उन्होंने शादी का वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने अपने BF आदिल खान से शादी की है। दोनों ने कोर्ट मैरिज की है। उन्होंने अपनी शादी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके अलावा उनके कुछ फोटोज भी वायरल हो रहे है। इसमें वे एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। उनके आसपास फैमिली मेंबर्स भी हैं। वीडियो में राखी काफी खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने शरारा सूट पहना है।

इतना ही नहीं एक फोटो और सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि राखी और आदिल मैरिज कोर्ट में सर्टिफिकेट पर साइन करते नजर आ रहे हैं। इस फोटो से साफ जाहिर हो रहा है कपल ने कोर्ट मैरिज की है। हाल ही में राखी ने रो-रोकर बताया था कि उनकी को कैंसर और वह अस्पताल में भर्ती है।