पार्टी के लिए मछली पकड़ रहे थे बाप-बेटे, तभी बच्चे के हाथ लगी हैरान करने वाली चीज

सोशल मीडिया पर इन दिनों फ्लोरिडा के बाप-बेटे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में केमारी नाम का बच्चा अपने पिता के साथ मछली पकड़ रहा है। लेकिन उसके पिता के हाथ एक भी मछली नहीं लगती। 

/ Updated: Oct 20 2019, 02:36 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

फ्लोरिडा: सोशल मीडिया पर इन दिनों फ्लोरिडा के बाप-बेटे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में केमारी नाम का बच्चा अपने पिता के साथ मछली पकड़ रहा है। लेकिन उसके पिता के हाथ एक भी मछली नहीं लगती। 

अचानक केमारी के कांटे में मछली फंसती है। जब उसने पिता की मदद से कांटा खींचा, तो उसमें विशालकाय मछली फंसी थी। इतनी बड़ी मछली देख बच्चा खुश तो हो जाता है, लेकिन इसके बाद उसने हैरान करने वाला काम किया। 

केमारी ने मछली के काम में कुछ कहा और उसे वापस पानी में छोड़ दिया। बच्चे ने मछली के कान में उसकी सलामती को लेकर दुआएं भी मांगी। ये वीडियो जैसे ही सामने आया, लोग बच्चे की तारीफ करने लगे। फिलहाल, ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।