Video: तालिबान का छात्राओं पर कहर, बुर्का का विरोध किया तो अफसर ने बरसाए कोड़े

तालिबान की तालिबानी हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जहां यूनिवर्सिटी के बाहर अपने हक के लिए प्रोटेस्ट कर रहीं लड़कियों पर तालिबान के अफसर ने कोड़े बरसाना शुरू कर दिया। लड़किया भागी तो उनके पीछा करते हुए कोड़े बरसाए

Share this Video

वीडियो डेस्क।अफगानिस्तान से तालिबान के कहर का वीडियो सामने आया है। यहां लड़कियों ने अपना हक मांगा तो तालिबान के अफसर ने बदले में कोड़े बरसाना शुरू कर दिया। वीडियो बदख्शां यूनिवर्सिटी के बाहर का है। जहां लड़कियां बुर्का का विरोध कर रही थी। यह घटना रविवार की है। जिसका वीडियो दो दिन बाद वायरल हुआ।प्रोटेस्ट कर रहीं लड़कियों पर अफसर ने कोड़े बरसाए। लड़कियां भागी तो पीछा करते हुए कोड़े बरसा दिए। विवाद 30 अक्टूबर को जब शुरु हुआ जब कुछ लड़कियां बिना बुर्के के क्लास रूम में चली गईं। जिसके बाद उन्हें वापस भेज दिया गया। इसके बाद लड़कियों ने राइट टू एजुकेशन के लिए प्रोटेस्ट किया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video