
नुकसान के बाद भी Donald Trump को औकात दिखा सकता है भारत, जानें कैसे...
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा भारत पर टैरिफ लगाने की घोषणा को लेकर विदेश मामलों के जानकार अभिषेक खरे ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि इस फैसले का क्या कुछ असर होने वाला है और किस तरह से भारत नुकसान के बावजूद ट्रंप को उनकी औकात दिखा सकता है। अभिषेक खरे ने बताया कि भारत के कृषि क्षेत्र में अमेरिका एंट्री करना चाहता है और भारत उसे अनुमति नहीं दे रहा है। भारत और अमेरिका के बीच बड़ा व्यापार होता है और भारत को इससे फायदा भी होता है। ट्रंप का टैरिफ चीन पर भी प्रस्तावित है लिहाजा आने वाले समय में भारत और चीन करीब आ सकते हैं।