रूसी ने पूरे यूक्रेन में भारी हवाई हमला किया है, जिसके चलते 12 लोग मारे गए हैं और दर्जनों घायल हुए हैं। यूक्रेन की सेना का कहना है कि रूस ने 158 ड्रोन और मिसाइलें लॉन्च कीं। 

कीव (यूक्रेन)। रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद से गुरुवार-शुक्रवार की रात अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया है। एक साथ इतने अधिक मिसाइल और ड्रोन से पूरे देश में कभी हमले नहीं किए गए थे। इसके चलते कम से कम 12 लोग मारे गए हैं और दर्जनों घायल हुए हैं। मिसाइल और ड्रोन घरों पर गिरे हैं, जिनसे बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है और आग लग गई है। यूक्रेन की सेना का कहना है कि रूस ने 158 ड्रोन और मिसाइलें लॉन्च की गईं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

रूसी हवाई हमलों की लहर गुरुवार-शुक्रवार की रात से शुरू हुई और पूरे देश में फैल गई। राजधानी कीव में विस्फोटों के साथ-साथ केंद्रीय शहर डीनिप्रो, पूर्वी शहर खार्किव, ओडेसा के दक्षिणपूर्वी बंदरगाह और पश्चिमी शहर लविव में एक अस्पताल में विस्फोट की सूचना मिली।

Scroll to load tweet…

यूक्रेन की वायु सेना के प्रवक्ता यूरी इहनाट ने कहा, "बहुत समय हो गया है जब हमने अपने मॉनिटर पर सभी क्षेत्रों और सभी दिशाओं में दुश्मन के इतने सारे हमले देखे हैं। सबकुछ खत्म किया जा रहा है।" यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि रूस ने 158 ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया। हाइपरसोनिक किंजल मिसाइलों और क्रूज मिसाइलों से कीव पर अटैक किया गया।

Scroll to load tweet…

कीव में मेट्रो स्टेशन पर हुआ हमला

रूस ने कीव में एक मेट्रो स्टेशन और आवासीय इमारतों को निशाना बनाया। इसके चलते कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 21 घायल हो गए। यूक्रेनी प्रधान मंत्री डेनिस श्मिहाल ने कहा कि खार्किव पर बड़े पैमाने पर हमला हुआ है। यहां 20 से अधिक हमलों की सूचना मिली है। एक अस्पताल पर भी अटैक हुआ है। इससे 35 साल के एक व्यक्ति की मौत हुई है और 11 लोग घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें- अरब सागर में जहाजों की सुरक्षा के लिए इंडियन नेवी ने तैनात किए 5 युद्धपोत, आकाश से भी की जा रही निगरानी

नौसेना के जहाज पर अटैक का रूस ने दिया जवाब

जापोरीजिया के दक्षिणी क्षेत्र में रूसी हमले के चलते कम से कम एक महिला की मौत हुई और 10 लोग घायल हो गए। यहां कई इमारत ढह गए हैं। मलबे में दबे लोगों की तलाश की जा रही है। यूक्रेन द्वारा मंगलवार को क्रीमिया में रूसी नौसेना के लैंडिंग जहाज पर हमला किया गया था। इससे जहाज को गंभीर नुकसान हुआ है। यह मॉस्को के काला सागर बेड़े के लिए बड़ा झटका था। इसके जवाब में रूस ने यह बड़ा हमला किया है।

यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: UN की चेतावनी पर इजराइल का ऐलान, कब तक चलेगी हमास के खिलाफ जंग?