- Home
- World News
- अमेरिका की 'नर्क' में वेनेजुएला राष्ट्रपति, सबसे बदनाम जेल के अंदर का हाल रोंगटे खड़े कर देगा
अमेरिका की 'नर्क' में वेनेजुएला राष्ट्रपति, सबसे बदनाम जेल के अंदर का हाल रोंगटे खड़े कर देगा
America Mdc Brooklyn Inside Truth: जिस जेल को देख अमेरिका के जज तक घबरा जाते हैं, उसी जेल में अब वेनेजुएला राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को रखा गया है। यह सबसे बदनाम और डरावनी जेलों में आती है। इस जेल में जो होता है, उसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

अमेरिका की किस जेल में रखे गए वेनेजुएला के राष्ट्रपति
निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर (MDC) ब्रुकलिन में रखे जाने की खबर है। यह कोई आम जेल नहीं मानी जाती। MDC ब्रुकलिन में रहना किसी सजा से कम नहीं माना जाता। यहां कैदियों को हर दिन बुनियादी चीजों के लिए जूझना पड़ता है। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, सर्दियों में जेल के अंदर हीटिंग तक काम नहीं करती, जिससे कैदी ठंड में ठिठुरते रहते हैं। बिजली कटना, अंधेरे में घंटों बंद रहना यहां आम बात है।
कैदियों को मिलता है सड़ा खाना
इस जेल का खाना भी लंबे समय से विवादों में रहा है। कैदियों ने बताया है कि कई बार खाने में मक्खियां, कीड़े और बदबूदार खाना परोसा जाता है। कुछ लोगों का दावा है कि खाना इतना खराब होता है कि भूख होने के बावजूद खाना मुश्किल हो जाता है। कई बार कैदी सिर्फ इसलिए बीमार पड़ जाते हैं क्योंकि उन्हें ठीक से खाना नहीं मिल पाता।
जेल नहीं बीमारियों का घर
MDC ब्रुकलिन की कोठरियों में चूहों का घूमना कोई नई बात नहीं है। गंदगी और साफ-सफाई की कमी के चलते यह जेल बीमारियों का घर बन चुकी है। कैदियों का कहना है कि चूहे बिस्तर तक आ जाते हैं, जिससे डर और तनाव और बढ़ जाता है। अगर कोई कैदी बीमार पड़ जाए, तो इलाज मिलना भी आसान नहीं होता। यहां डॉक्टर और दवाओं की भारी कमी बताई जाती है। कई मामलों में कैदियों को हफ्तों तक डॉक्टर का इंतजार करना पड़ा है। मानवाधिकार संगठन इसे अमानवीय मानते रहे हैं।
इस जेल में डर में जीते हैं खूंखास कैदी
इस जेल में कैदियों के बीच झगड़े और हिंसा की खबरें भी सामने आती रही हैं। चाकूबाजी, मारपीट और अंदरूनी गैंग एक्टिविटी को लेकर सवाल उठते रहे हैं। कई बार सुरक्षा इंतजाम भी नाकाफी बताए गए हैं। इन्हीं वजहों से MDC ब्रुकलिन को कई लोग 'धरती का नर्क' (Hell on Earth) कहते हैं।
निकोलस मादुरो के साथ क्या होगा?
माना जा रहा है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को यहां हाई सिक्योरिटी में रखा जा सकता है, लेकिन जेल की हालत किसी के लिए अलग नहीं होती। ऐसे में माना जा रहा है कि उनके साथ भी आम कैदियों जैसा व्यवहार किया जा सकता है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

