Russia Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लाख कोशिशों के बाद भी रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इन सबके बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन परमाणु पनडुब्बियों के बारे में चर्चा करते हुए दिखाई दिए।
Vladimir Putin Nuclear Submarine Trump Threaten: रूस और यूक्रेन की जंग काफी लंबे वक्त से चल रही है। इस रोकने के लिए यूरोप और अमेरिका ने अपनी पूरी जान लगा दी, लेकिन रूस ने इसके लिए अपनी कुछ शर्ते सामने रख दी। इन सबके बीच हथियारों के मामले में फेमस रहे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन परमाणु पनडुब्बियों के बारे में चर्चा करते हुए दिखाई दिए। जोकि विदेशी रडारों से सुरक्षित बताई गई है। दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ये साफ कर दिया है कि वो आने वाले दो हफ्ते में रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बहुत बड़ा फैसला लेने वाले हैं।
ये भी पढ़ें- ट्रंप का बड़ा दांव: ताशकंद में जन्मे सर्जियो गोर होंगे भारत में नए अमेरिकी राजदूत
दरअसल शुक्रवार के दिन व्लादिमीर पुतिन ने इस बात का दावा किया कि रूसी परमाणु पनडुब्बियां आर्किटक बर्फ के नीचे बिना किसी विदेशी रडार की जिद में आए चल सकती है। यहीं, चीज हमें बाकी देशों के मुकाबले ज्यादा ताकतवर बनाती है। वहीं, मॉस्को के सरोव में न्यूक्लियर सेक्टर के कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने इस बात का भी जिक्र किया कि आर्कटिक क्षेत्र रूस की सिक्योरिटी के स्तर पर काफी ज्यादा खास है। क्योंकि बर्फ पिघलने के चलते नौवहन मार्ग अधिक सुलभ हो जाते हैं। कई देश इन रास्तों का इस्तेमाल करने में रुचि रखते हैं।
ये भी पढ़ें- लंदन में पाक हाई कमिशन के बाहर UKPNP का विरोध प्रदर्शन, इन चीजों को लेकर उठाया मुद्दा
इन सबके अलावा व्लादिमीर पुतिन अपने वर्कर्स का हौसला बढ़ाते हुए दिखाई दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस वक्त जो हालत बन रहे हैं उस देखते हुए हम ये कह सकते हैं कि हम फायदे में हैं। इस वक्त रूस परमाणु ऊर्जी से चलने वाले आइसब्रेकर बेड़े को चला रहा है। ऐसा करने वाला वो पहला ऐसा देश है। इसके अलावा 2000 में रूस ने आठ बोरेई-श्रेणी की परमाणु पनडुब्बियां बनाई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वक्त अमेरिका-रूस समेत कई ऐसे देश हैं जोकि आर्कटिक मुद्दे पर चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अमेरिका लगातार ये कोशिश कर रहा है कि यूक्रेन-रूस के बीच बातचीत किसी भी तरह से बन जाए।
