कोरोना की दूसरी लहर ने लोगों के चेहरे के रंग उड़ा दिए हैं। भारत में यह दूसरी होली है, जिसके कोरोना की वजह से रंग उड़ गए हैं। महाराष्ट्र, यूपी, मध्य प्रदेश सहित कुछ अन्य राज्यों में सार्वजनिकतौर पर होली खेलने पर पाबंदी लगा दी गई है। सबसे खराब हालत महाराष्ट्र की है। यहां देश के नए केसों में 50 प्रतिशत से अधिक मिल रहे हैं। देश में अब तक 12 मिलियन लोग संक्रमित हो चुके हैं।