धर्म ग्रंथों में कार्तिक मास की अमावस्या का विशेष महत्व बताया गया है, क्योंकि इस दिन दीपावली (Diwali 2021) का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये उत्सव 4 नवंबर, गुरुवार को है। इस दिन मुख्य रूप से धन की देवी महालक्ष्मी की पूजा की जाती है। ये दिन पूजा, दान व उपाय करने के लिए बहुत ही शुभ माना गया है।